बरझर के जूना गांव फलियां में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

0

इरशाद खान, बरझर

आजाद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरझ रके  महेंद्रा पंचायत के जूना गांव फलियां में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ। यहां करंट लगने से 50 वर्षीय बदिया बामनिया की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठार निवासी बदिया एक धार्मिक कार्यक्रम बाबा मनाता में सम्मिलित होने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां गया था। दोपहर करीब 2 बजे खजूर के पेड़ के पास वे बिजली के तारों की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी शिवराम तरोले और बरझर चौकी प्रभारी शिवा तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरझर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.