इरशाद खान, बरझर चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र के ग्राम बरझर के तम्बोलिया फलिया में गाँव गजरा का पारंपरिक इंदल (बाबा डालू) कार्यक्रम दिनांक 8 अप्रैल 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। बरझर के पूर्व सरपंच महेश कुमार मावी जी ने बताया कि यह आयोजन लगभग 25-30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रहा है, जिससे हमारे ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर 7 अप्रैल 2026 को रात्रि में जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भक्ति भाव से शामिल होंगे। इंदल (बाबा डालू) का यह आयोजन आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है, जिसे गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल एवं रोग-व्याधि से मुक्ति की कामना के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन बाबा देव मैदान (खेल परिसर मैदान) तंबोलिया फलिया में किया जाएगा, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। तंबोलिया फलिया के आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। Post navigation पूर्व सरपंच के मकान में आग लगी, ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी नहीं बुझी बरझर के जूना गांव फलियां में करंट लगने से व्यक्ति की मौत