बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी
झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में 2023-24 में 3.90 करोड़ की लागत से बनने वाली स्कूल भवन की सौगात गांव को मिली थी । जो कि 2025 में बनकर तैयार हो गई थी।जिसका शुभारंभ 26 सितंबर2025 को केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा किया गया था । बताया गया कि इस बिल्डिंग भवन को टांडा के ठेकेदार वीरेन्द्र बागोले द्वारा बनाया गया था।लेकिन ठेकेदार द्वारा बिल्डिंग भवन का शुभारंभ होने के छह माह बीत जाने के बाद भी ठेकेदार के अंदर काम किये मजदूरों की मजदूरी की राशि भी बकाया है क्या ऐसे में यह भवन शिक्षा विभाग को हेंड ओवर होगा। 1 अप्रैल से नवीन सत्र भी शुरू हो चुके है ऐसे में नवीन भवन पर कोई सुविधा नहीं होना यह एक सवाल है क्या बच्चों को इस सत्र में नवीन भवन का लाभ मिल पायेगा जहाँ पर अभी तक कोई सुविधा नहीं है नही ऐसे में बच्चें और शिक्षक कैसे वहाँ सत्र शुरू कर पाएंगे। अभी 1 अप्रैल से नवीन सत्र की शुरुआत हो गई लेकिन करीबन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्कूलों में बच्चों का सन्नाटा है।

कैसे संचालित होगा नवीन सत्र?
गांव से करीबन 2 किलोमीटर दूर बने इस नवीन स्कूल भवन पर नहीं अभी तक पानी की सुविधा है ओर नहीं बच्चों एवं शिक्षकों को आने जाने के लिए सड़क की सुविधा है? जिसको लेकर ग्राम पंचायत एवं स्कूल के प्राचार्य एवं ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को भी आवेदन देकर पानी एवं सड़क की सुविधा के लिए मांग की थी जोकि अभी तक नहीं मंजूर हुई नहीं इसका कोई सर्वे हुआ।ऐसे में कैसे स्कूल का नवीन सत्र इस भवन में संचालित होगी?
