जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर की धरती पर पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के ल 53-वे धर्मगुरु डॉ.सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब दिनांक-05, अप्रैल रविवार को ग्राम नानपुर में पधार रहे है। सैयदना साहेब का आगमन बोहरा समाज के साथ साथ अन्य समाज के लिए भी बड़े गर्व की बात है l लगभग पूरे नानपुर को दुल्हन की तरह सजाने में समाज तन, मन और धन से सहयोग में जुटा है। साथ ही दाऊदी बोहरा हाल (मरकज) के सामने विशाल पांडाल बनाया गया है जहां से सभी बोहरा अनुयायि धर्मगुरु साहब के दीदार का लाभ ले सकेंग। जिसमे किसी भी प्रकार की गुरु भक्त को कोई परेशानी का समाना न करना पड़े। बस इसी लालसा के साथ बच्चे, जवान, बुड़े, महिलाए आदि इस कार्य में एक जुट होकर जुड़ गये है की कब अपने रहबर आका मौला के पाक कदम नानपुर कि सरजमीं पर पड़े और उसे पाक कर दे। सैयदना साहेब अपने अल्प प्रवास के दौरान समाजजनों के घरों में क़दम करेंगे और ज़ियाफ़त का शरफ देंगे, वरिष्ठ समाजसेवी मु.कैजारभाई दाऊदी एवं पत्रकार मु.शफ़क़त दाऊदी के नवनिर्मित घर पर दोपहर का विश्राम करेंगे। इस आयोजन में सभी धर्मावलंबियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत परिवार के सरपंच, उपसरपंच, पंच, पत्रकार साथीगण ,एवम ग्रामीणों का भरपुर साथ मिल रहा है। समाजजनों ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने की सभी से विनती की है। Post navigation नानपुर में भीषण आग से लाखों की कटलरी जलकर राख हनुमान जन्मोत्सव पर नानपुर में अखंड रामायण पाठ और विशाल भंडारा आज