जितेंद्र वाणी, नानपुर संकट मोचन हनुमान मंदिर (गोपाल गोशाला) में आज, 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति और समस्त हनुमान भक्तों द्वारा आयोजित इस उत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। प्रमुख कार्यक्रम विवरण अखंड रामायण पाठ: 1 अप्रैल से निरंतर जारी। आरती एवं सुंदरकांड: सुबह 7:00 बजे से विशेष आरती और सुंदरकांड का पाठ। महाआरती: सुंदरकांड के समापन के पश्चात भव्य महाआरती संपन्न होगी। विशेष आकर्षण: प्रभु हनुमान जी का मनमोहक और आकर्षक श्रृंगार। विशाल भंडारा (महाप्रसादी) धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति ने सभी सनातनी हिंदू धर्मावलंबियों से इस महाप्रसादी में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। स्थान: संकट मोचन हनुमान मंदिर, गोपाल गोशाला, नानपुर। Post navigation नानपुर में दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ.सैयदना साहब का प्रथम बार आएंगे नानपुर में पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब आए, एक झलक पाने कई जगह से पहुंचे समाज जन