नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, बीजासन माता मंदिर पर हुआ यज्ञ हवन

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ 

विगत नौ दिनों से चले आ रहे चैत्र नवरात्र का आज विभिन्न आयोजनों के साथ समापन किया गया, क्षेत्र में नौ दिनों तक मांता रानी की आराधना पूजा अर्चना का दौर जारी रहा।

मिली जानकारी अनुसार वासंती यानी कि चैत्र नवरात्र जिसमें माता जी के मंदिरों सहित घरों में भी घट स्थापना की जाती है तथा उपवास के साथ साथ विधि विधान के साथ पूजन आदि किया जाता रहा, नवरात्र की अष्टमी तथा नवमी को कन्या पूजन किया जा कर कन्या भोज भी कराया गया।आज नवरात्र के अंतिम दिन नवरात्र पर मंदिरों में भारी भीड़ रही, बीजासन माता मंदिर पर पुजारी भागीरथ चौहान ने यज्ञ हवन कराया गया तथा महाआरती संपन्न की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.