जितेंद्र वाणी, नानपुर
आलीराजपुर-नानपुर मार्ग पर ग्राम खरपई के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक महेश गवले ने इलाज के दौरान दाहोद में दम तोड़ दिया। इमली फलिया, गुनेरी निवासी महेश के साथ फिरोज और सुंदर गवले भी इस दुर्घटना में घायल हुए थे, जिनका उपचार जारी है।
