जितेंद्र वाणी राज, नानपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने एक दिव्यांग शिक्षिका के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल प्रदान की। नानपुर के समीप ग्राम फाटा स्थित माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज को जनसुनवाई के दौरान यह सहायता दी गई। गौरतलब है कि सीबी लाइव ने ही शिक्षिका की समस्या को उठाया था। उसकी परेशानी के बारे में विस्तार से खबर प्रकाशित की थी। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-17-at-5.11.40-PM.mp4 प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी कन्नौज प्रतिदिन लगभग 18 किलोमीटर का सफर बस से तय कर विद्यालय पहुंचती हैं। बस से उतरने के बाद उन्हें करीब 150 मीटर तक घुटनों के बल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता था। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनका अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और बच्चों को पढ़ाने का जज्बा अनुकरणीय है। वे नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे रही हैं। श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज के इस जज्बे को सम्मान देते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उन्हें ट्राई साइकिल भेंट की,ताकि उनका दैनिक सफर सुगम हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने उन्हें ट्राई साइकिल चलाने का अभ्यास भी कराया। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने उन्हें हेलमेट भी प्रदान किया। Post navigation नानपुर में टोल टैक्स के पास हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार दोनों युवकों ने दम तोड़ा फाटा डेम पर लावारिस हालत में पड़ी हैं हाई वोल्टेज केबलें, हादसे का अंदेशा