इरशाद खान, बरझर
महेंद्रा पंचायत के कोठार फलियां में पुर्व सरपंच रामसिंह पिता जगुडा बामनिया के घर बिती रात बदमाशों ने धाबा बोला। बदमाशों ने घर के पीछे दिवार में सेंध लगाई व घर में घुस चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर ढाई किलो चांदी के गहने, एक 12 बोर बंदूक व 30 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। मौके पर थाना प्रभारी शिवराम तरोले पहुंचे। जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पूर्व में भी कोठार फलिया में तीन बंदूक चोरी हो चुकी है जिसका अब तक पता नहीं चला।
