आम्बुआ कस्बे में धूम धाम से निकली तिरंगा यात्रा

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ 

स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व क़स्बे में एक विशाल तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिलों पर निकाली गई सैकड़ों की संख्या में राष्ट्र भक्तों का जज्बा देखते ही बनता था हाथ में तिरंगा तो सर पर तिरंगे के रंगों की पगड़ी तथा टोपी पहने देश प्रेम के नारों से आसमान गुंजायमान कर रहे थे। रैली का समापन मां पार्वती मेमोरियल स्कूल में हुआ जहां पर उपस्थित समुदाय को संबोधित किया गया।

इन दिनों संपूर्ण भारत वर्ष के साथ ही मध्यप्रदेश एवं आलीराजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी कड़ी में आज आम्बुआ में भी क्षेत्रीय सांसद अनीता चौहान, प्रदेश सरकार के केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष परवाल, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास माहेश्वरी आदि के मार्ग दर्शन में यह विशाल तिरंगा यात्रा सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर निकाली गई,डी.जे पर बजते देश भक्ति के तरानों पर झूमते राष्ट्रभक्तों का जोश देखते ही बनता था क़स्बे से घूमते हुए यह रैली मां पार्वती मेमोरियल स्कूल पर जाकर समाप्त हुई जहां पर उपस्थित जनसमूह को केबीनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने संबोधित किया कार्य क्रम समापन पर मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा की इसी कड़ी में आज दोपहर को पी.एम श्री उ मा विघालय आम्बुआ द्वारा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं को साथ लेकर शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्ग दर्शन में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें देश भक्ति के नारों से आसमान गुंजायमान हो रहा था रैली क़स्बे से होकर पुनः शाला प्रांगण में पहुंची जहां पर राष्ट्रीय गीत के साथ समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.