लवनेश गिरी गोस्वामी, थांदला रोड थांदला रोड-मेघनगर के मध्य स्थित फाटक क्रमांक 61/स्पेशल सजेली रेलवे फाटक पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते फाटक दिनांक 4 जुलाई 2025 सुबह 10:00 बजे से 08 जुलाई 2025 शाम 7:00 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में थांदलारोड-बजरंगगढ़ के मध्य रोड अंडर ब्रिज (पूर्व समपार फाटक क्र. 63/सी) एवं मेघनगर-थांदलारोड़ के मध्य रोड अंडर ब्रिज (पूर्व समपार फाटक क्र. 62/सी) से जाने का मार्ग उपलब्ध रहेगा। जिसमें से छोटे वाहन जिनकी ऊंचाई 3.80 मीटर से कम हो जा सकते है। बड़े वाहन जिनकी ऊंचाई 3.80 मीटर से अधिक है वह वैकल्पिक मार्ग के रूप में मेघनगर में बने रोड़ ओवर ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे और अगराल-पेटलावद (भानुप्रताप टोल प्लाजा) पर बने सड़क का उपयोग कर सकेंगे। आवश्यक सूचना – सफर के दौरान असुविधा से बचने के लिए पहले मार्ग के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेवे इसके बाद ही यात्रा करे। Post navigation पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण