थांदला। दिनांक 29.06.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को ईनामी बदमाश आरोपीयोकी गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तरत्‌मय में पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे के निर्देश एंव एसडीओपी, नीरज नामदेव के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना थांदला के अपराध क्रमांक 585/2024  अप. क्र. 586/2024 धारा 308(2) 308(5) 140(3) 115(2) 351(2) 191(2) 190 बीएनएस के आरोपीगण के द्वारा पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले एक साल से फरार आरोपीगण 01 मुकेश पिता हवसिह भुरीया उम्र 32 वर्ष निवासी मादल्दा 02- हवसिह पिता दलिया भुरीया उम्र 50 वर्ष निवासी मादल्दा की धरपकड हेतु ग्राम मादल्दा पहुचे जहाँ पुलिस फोर्स द्वारा टीम बनाकर दबीश देकर बामुश्किल पकडा। दिनांक 30.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। 

सराहनिय कार्य: निरीक्षक अशोक कनेश , उनि एडमिरल तोमर , प्र.आर. 260 रूपेश , प्र.आर. 01 राजेन्द्र रावत , प्र.आर. कमल , आर 442 राहुल . आर राहुल रावत , आर भुरसिह बारिया , आर 673 जितेश डावर , आर. विजय म.आर. 73 अंजली रावत , म.आर. कलम का सराहनिय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *