थांदला। पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को स्थाई एवं फरारी वारण्टीयों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तरत्मय में पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन एंव एसडीओपी नीरज नामदेव के नेतृत्व में आज दिनांक 28.06.2025 को मुखबिर द्वारा थांदला पुलिस को सुचना दी गई। सूचना मिली कि स्थाई वारण्टी अपने खेत मे बोनी कर रहा है मुखबिर की सुचना पर विश्वास कर वरिष्ट अधिकारीगणों को अवगत कराकर तत्काल टीम तैयार की गई व बताये स्थान पर रवाना होकर घैराबंदी कर स्थाई वारंटी को ग्राम तलावली अपने खेत पर उपस्थित मिला। जिसें टीम की मदद से बामुशिकल घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पुछते अपना नाम गबरीया पिता केंगु भुरीया निवासी तलावली का होना बताया जो थाना थांदला के अ.प्र.क्र. 843/2017 धारा 341 , 294 , 323 , 506 भादवि में स्थाई वारन्टी होने से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय थादंला में पेश किया गया। सराहनीय योगदान निरीक्षक अशोक कनेश , सउनि शेलेन्द्र शुक्ला ,आर 618 अनिल परमार ,आर 442 राहुल जमरा का विशेष सराहनीय योगदान रहा। Post navigation पेसा मोबिलाइज़र का मानदेय को लेकर थांदला जनपद पंचायत में प्रदर्शन पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया