जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में खण्डवा बड़ोदा रोड पर बुधवार रात को तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने पति पत्नी को टक्कर मार दी। दोनों गम्भीर घायल का नानपुर स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक ईलाज के बाद बड़वानी रेफर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश चंद्र वाणी पत्नी किरण वाणी मोटरसाइकिल से घर से बाहर निकले थे की पीछे से नशे में धुत एक मोटरसाइकिल पर चार युवक ने दम्पति को जोरदार टक्कर मार दी। नानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुची नानपुर स्वस्थ केंद्र पर लोगो की भारी भीड़ देखने पहुची उक्त युवको का वाहन की नम्बर प्लेट पर नम्बर मिटाये हुई थी। पुलिस जांच करे तो बाईक चोरी की भी हो सकती है ग्रामीणों की मांग की है गांव व हॉस्पिटल के सामने टेपर बनाया जाए जिससे सड़क से गांव आने से पहले वाहन धीमे हो सके। Post navigation ट्रैक्टर के नीचे दबने से मजदूर की मौत, मौके पर दम तोड़ा स्ट्रीट लाइट सुधारते समय युवक की करंट लगने से मौत