खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में पांच दिवसीय रात्रिकालीन KPL खरडू प्रीमियर लीग का हुआ समापन। प्रथम रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का 26 मई को शुभारंभ किया गया जिसमें झाबुआ जिले के अलग-अलग गांव से करीब 12 टीमों ने भाग लिया। प्रथम रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट KPL 2025 खरडू प्रीमियम लीग पांच दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन बाबा क्लब खरडू बड़ी द्वारा किया गया।जिसका समापन 1 जून को किया गया।जिसमें प्रथम पुरस्कार पेटलावद विधानसभा के पूर्व विधायक वालसिंग मेड़ा द्वारा 41000/ रुपये एवं दिव्तीय पुरस्कार पूर्व विधायक वालसिंग मेड़ा के पुत्र विक्रम मेड़ा द्वारा 25000/ रुपये एवं तृतीय पुरुस्कार रामा जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर एवं सरपंच रमेश भुर्जी डामोर द्वारा 11000/ रुपये दिए गए।जिसमे प्रथम विजेता टीम एवं दिव्तीय विजेता टीम सरपंच 11 कोकावद रही और गोल्डन स्टार झकेला दोनों टीमों को प्रथम एवं दिव्तीय इनाम सम्मिलित में दिया गया एवं तृतीय विजेता टीम बोरेचा वॉरियर्स कालीदेवी रही। तीनों विजेता टीमों को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी अतिथियों द्वारा दी गई। Post navigation दो दिन बाद भी चालू नहीं हो पाई बिजली, ग्रामीण हो रहे परेशान चोरों के हौंसले बुलंद : खड़ी गाड़ी में से चुरा ले गए मक्का के कट्टे