खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू छोटी में लक्ष्मण पिता जग्गू मखोडिया के घर के आंगन में रात्रि में मक्का से भरी आईसर क्रमांक MP09 AH 4446 खड़ी थी जिसमे से रात्रि में 16 कट्टे मक्का की चोरी हुई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-05-at-8.02.12-PM.mp4 लक्ष्मण मखोडिया ने बताया कि हमने तीन लोगों ने मक्का मंडी में बेचने के लिए गाड़ी में भारी थी और रात्रि में करीबन 11 बजे हम घर आये और बाहर खड़ी कर के सौ गए थे जिसके बाद जब मै सुबह 5.30 बजे उठा और गाड़ी तरफ देखा तो गाड़ी के पीछे बन्दी रस्सी खुली थी जिसके बाद मैने गाड़ी के पास जाकर देखा तो गाड़ी में से मक्का के 16 कट्टे चोरी हो गए थे तो मैने तुरंत गाड़ी के ड्राइवर संजय भूरिया को फ़ोन किया और जब वो आया उसके बाद हमने आस पास खेतो में देखा और फिर हमने कट्टे में से मक्का बिखरी हुई देखी तो उसको देखते देखते हम पास के गांव पीथमपुर पहुँच गए ।इसके बाद हमको शंका हुई कि मक्का पीथमपुर में है जिसके बाद हमने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर झाबुआ थाने से पुलिस पहुँची जिसके बाद पुलिस द्वारा पीथमपुर के पुरानी पंचायत भवन से 4 कट्टे एवं भवन के पीछे मकान में से 2 कट्टे एवं अन्य एक मकान के शौचालय में से 5 कट्टे मिले ऐसे कुल मक्का के 11 कट्टे मिले जिसके बाद पुलिस द्वारा पंचनामा बनाया गया जिसके बाद कायमी कर 11 कट्टे मक्का को जब्त किया गया। झाबुआ थाना प्रभारी आर सी भास्करे ने बताया कि सुबह आईसर वाहन से मक्का के कट्टे चोरी हुए थे जिसकी सूचना थाने पर दी गई थी।जिसकी कायमी कर 11 कट्टे गांव पीथमपुर से जब्त किए गए है आरोपी फरार है Post navigation पांच दिवसीय प्रथम रात्रिकालीन KPL खरडू प्रीमियम लीग टूर्नामेंट का हुआ समापन विश्व पर्यावरण दिवस पर सामूहिक श्रमदान कर पौधारोपण किया