ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला ग्राम कड़वानिया कुण्डी फलिया में रविवार को आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ। सूचना देने वाले सपु पिला रामसिंह जोक्टिया ने बताया कि वह खेती किसानी करते हैं। 27 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 4 बजे वह खेत पर काम कर रहे थे। तभी देखा कि उनके घर के पास बने माण्डवा से धुआं उठ रहा है। वह दौड़कर घर पहुंचे। देखा कि माण्डवा के ऊपर रखी घास में आग लगी थी। घास जलकर नीचे गिरी। नीचे बंधी दो भैंस और एक पाड़ी आग की चपेट में आ गईं। जलने से एक भैंस और एक पाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। एक भैंस बुरी तरह जल गई, लेकिन जिंदा है। माण्डवे से थोड़ी दूरी पर रखी मक्का की कड़बी और ज्वार का बाटा भी जल गया। सूचना देने वाले ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़कर आए। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से माण्डवे के ऊपर रखे दो ट्रैक्टर घास, पास में रखी दो ट्रैक्टर मक्का की कड़बी और दो ट्रैक्टर ज्वार का बाटा भी जल गया। कुल मिलाकर करीब 2 लाख 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है। सूचना देने वाला ग्राम सरपंच गणपत रावत और पटेल झमराला को साथ लेकर चौकी छकतला पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार आग लगने का कारण अज्ञात है। Post navigation पिकअप पलटने से दो महिलाओं की मौत आतंकवाद का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन