अलीराजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्षो की सूची जारी, बघेल पुनः मनोनीत किए गए मण्डल अध्यक्ष, मालानी बनाए गए मण्डल प्रतिनिधि
विजय मालवी, खट्टाली
अलीराजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्षो की सूची शनिवार शाम को जारी की गई। भाजपा ने एक बार फिर खट्टाली मंडल अध्यक्ष के लिए मुलेश बघेल को रिपिट किया है। क्योकि कुछ महीने पूर्व ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी थी। तो वही उनके साथ मण्डल प्रतिनिधि के पद पर पार्टी ने जयेश मालानी को जिम्मेदारी दी है। शनिवार शाम को जारी हुई भाजपा की सूची में कई मंडलो के अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि नियुक्त किये गए। बघेल ने पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई है और लगातार कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को मजबूत किया है। आपको बता दे कि अलीराजपुर जिले के मंडल अध्यक्ष की लिस्ट जारी तो हुई है लेकिन उसमें अभी जोबट, आम्बुआ, आजाद नगर भाबरा समेत चार मंडल अभी होल्ड पर रखे गए है।
