जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले से होकर गुजर रहे खंडवा बड़ौदा मार्ग की साईट पट्टी खराब होने से हादसे हो रहे हैं। टोल कंपनी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कुछ दिन पहले भी सड़क हादसे में एक मौत के बाद ग्रामीणों ने ग्राम ढोल्या में चक्का जाम कर साईट पट्टी भरने के लिए अवगत कराया था। 21 नवंबर की रात 11 बजे के आसपास खंडवा बड़ौदा राज्य मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में ग्राम आली जोबट निवासी महेंद्र वाणी गुल्लू भाई जय वाणी लाल एवं सारिका सभी जोबट सुभाष मार्ग के रहने वाले हैं। जिन्हे गंभीर चोटे लगी है। अभी तीनों को बड़वानी निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया है। Post navigation भिलट मेले से घर लौट रहे युवक की मौत पहले से बने भवन पर कर दिया निर्माण, सरपंच ने कहा निर्माण की जांच कराएंगे