जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में मंगलवार रात भिलट मेले से घर लौट रहे कैलाश पिता ठोकलीया उम्र 35 वर्षीय निवासी मोरी फलिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया की कैलाश शाम को भिलट देव की पूजा कर अपने घर जा रहा था तभी खंडवा बड़ौदा कुक्षी रोड पर सड़क की साइड पट्टी उतरने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटना का शिकार हो गया। इसे घायल अवस्था में नानपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परिजनों ने आरोप लगाए है कि ना तो 108 समय पर आई इसलिए घायल को मोटर सायकल पर अस्पताल लाए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कोई जिम्मेदार डाक्टर उसे देखने नही आया आखिर पीड़ित ने दम तोड दिया। कुछ समय बाद गुस्साई भीड़ ने विवाद भी किया। परिजनों को सांत्वना दी। नानपुर पुलिस भी घटना स्थल पहुंची। वाहन को नानपुर थाना परिसर में रख कारवाई की गई। सुबह पीएम कर लाश परिजनों को दी गई। Post navigation नानपुर गोशाला में हरि सत्संग समिति ने मनाया पूर्णिमा उत्सव, भजन का आयोजन हुआ खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, वाहन सवार चार लोग घायल हुए