जितेंद्र वाणी, नानपुर

नानपुर में पशु चिकित्सालय का अतिरिक्त कक्ष में हाउसिंग बोर्ड द्वारा यह भवन पहले बने हुए भवन के ऊपर बनाया गया है। यह भवन पंद्रह लाख रुपए की लागत से बाहरी ठेकेदार द्वारा बनाया गया है। जब ठेकेदार नेगी से इस बारे में चर्चा की गई तो वे बोले अभी बात नहीं करो। जब जिम्मेदार जिला अधिकारी  सोलंकी को फोन लगाया तो उन्होंने भी जवाब में कहा लगभग पंद्रह लाख रुपए का भवन है। अभी तक हमने इसे हैंडओवर नहीं किया है। जिम्मेदार अधिकारी इस भवन को हैंडओवर करेंगे या नहीं। गांव की निर्माण समिति को से भी भवन बनाने से पहले नहीं पूछा गया था। 

सरपंच सकरी समरथ सिंह मौर्य से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया हमें भी निर्माण चालू करने से पहले अनुमति नहीं ली गई थी, जिस लागत से भवन की रशि बताई जा रही वह अधिक है, हम इसकी जांच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *