जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर गोपाल गौशाला में अलिराजपुर जिले में संचालित पंडित कमल किशोर नागर के सानिध्य में जिले की सबसे बड़ी गोपाल गौशाला में हरि सत्संग समिति खट्टाली द्वारा प्रतिमाह पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी गौ माता के लिए गो मिष्ठान व हरि चरी खिलाई जाती है। हरि सत्संग समिति के प्रमुख दिलीप धनराज परवाल खट्टाली ने बताया कि गौशाला में पूर्णिमा महोत्सव का प्रारंभ स्वर्गीय श्री धनराज परवाल की पुण्यतिथि से प्रारंभ किया था जो आज 56 प्रतिमाह उत्सव हो चुका है। समिति के गायक राजू भाई कोदे अनेको सुंदर मधुर भजन प्रस्तुत किया एवं सहभोज का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि डॉ राकेश कुमार यादव सीनियर साइंटिस्ट एवं हेड कृषि विज्ञान केंद्र अलीराजपुर एवं डॉ मुकेश गुप्ता साइंटिस्ट कृषि विज्ञान केंद्र एवं डॉ सुदीप तोमर तोमर साइंटिस्ट कृषि विज्ञान केंद्र एवं सुनील वाणी कृषि विज्ञान केंद्र एवं डॉ बेरवा पशु चिकित्सालय अलीराजपुर गौशाला मे गौ माता का दर्शन किया और गो मिष्ठान खिलाया। हरि सत्संग समिति के द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा द्वारा स्वागत किया गया इस आयोजन में उपस्थित गोपाल गौशाला अध्यक्ष कैलाश जी परवाल दिनेश जी लड्डा सुरेश जी परवाल अनिल माहेश्वरी मुकेश वर्मा अलीराजपुर गोरक्षा समिति से रामेश्वर जी दीक्षित रमेश जी सोमानी एवं राजू भाई मोदी कैलाश नामदेव एवं गोपाल सोनी गो एवं गौशाला उत्थान संघ के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार हीरालाल वाणी गोपाल गौशाला समिति के व्यवस्थापक संतोष कुमार रामदास वाणी वरिष्ठ सीताराम वाणी प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र ( राज ) केशव वाणी योगेश संदीप वाणी महेंद्र महेश्वरी का इस आयोजन में विशेष सहयोग रमेश जी परवाल ( अध्यापक) का रहता है आभार संतोष कुमार वाणी ने व्यक्त किया। Post navigation ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई भिलट मेले से घर लौट रहे युवक की मौत