आलीराजपुर। शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाबरा में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरदार सिंह डोडवे द्वारा किया गया। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शासकीय स्नातकोतर महाविद्यालय अलीराजपुर, शासकीय महाविद्यालय सोंडवा, शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आज़ाद नगर की टीम ने भाग लिया। क्रांति सूर्या टंट्या भील विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय महाविद्यालय सोंडवा एवं द्वितीय स्थान शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा ने प्राप्त किया। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाबरा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. वीरसिंह बरडे द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. मोहन डुडवे के एवं कामिनी पंवार रहे । स्कोरर भारत भूषण मेवार रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारी प्रो. विजय कुमार अलावे एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *