आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व देश भर में चल रहा है, इसके तहत जिले के अलीराजपुर ग्रामीण मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी सक्रीय सदस्यता प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री संजय गुप्ता द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। गुप्ता ने सम्बोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं,जो राष्ट्र के लिए समर्पण का पर्याय है। इसलिए हम सभी का इस पार्टी का सदस्य होना गर्व का विषय है। साथ ही उन्होंने अलीराजपुर ग्रामीण मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए बधाई दी। एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया की संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए बूथ कमेटी शीघ्र बनाने को कहा। इस बैठक में मंडल के अध्यक्ष मनसिंह तोमर, मंडल महामंत्री सुरेश सस्तिया,डिंपू राठौड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मेहताब कनेश,जनपद उपाध्यक्ष मेंहरसिंह चौहान,राजू भाई मोरासा, नानला तोमर, बिसन किराड़, गणपत कनेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation महाविद्यालय में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जनसुनवाई में आए 14 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ ने सुनी समस्याएं