20 दिन से अवकाश पर चल रहे शासकीय उमावि खट्‌टाली के प्राचार्य को हटाया, अब धार्वे संभालेंगे प्राचार्य का दायितव

0

विजय मालवी, बड़ी खट्‌टाली

सीनियर शिक्षक कुंवर सिंह धार्वे को पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय खट्‌टाली का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। इसके आदेश मंगलवार को जनजातीय कार्य विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त संजय परवाल ने आदेश जारी किए। अब तक यह पद प्रवीण प्रजापत संभाल रहे थे। उनके पास बीआरसी का प्रभार भी है। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते वे लगभग 20 दिनों से अवकाश पर है।

धार्वे को यह दायित्व काफी पहले ही दे दिया जाना था। सीनियर होने के बावजूद उन्हें प्राचार्य का प्रभार नहीं दिया गया था। दूसरी ओर प्रजापत जूनियर होने के बावजूद लगभग 7 साल से प्रभारी प्राचार्य का दायित्व संभाल रहे थे, उनके पास बीआरसी का भी प्रभार है। इसके चलते वे संस्था पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे थे। लिहाजा संस्था में कई तरह की परेशानियां है। लगभग 20 दिन से वे अवकाश पर भी है इस कारण व्यवस्थाएं और बिगड़ रही थी। अब नए प्राचार्य से उम्मीद है कि वे व्यवस्थाओं में सुधार लाएंगे। हालांकि प्रजापत से बीआरसी का चार्ज लिया जाएगा या नहीं अभी साफ नहीं है। क्योंकि स्वास्थ्य कारणों के चलते वे अवकाश पर है। 

पीएमश्री स्कूल में ये समस्याएं है

स्कूल में पीएमश्री शासकीय उमावि खट्टाली में पहली से 12वीं तक 943 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। लेकिन वे असुविधाओं के बीच पढ़ाई करने को मजबूर है। संस्था में शौचालय में गंदगी पसरी रहती है। लंबे समय से पानी की टंकियां बनी हुई है जिनमें पानी नहीं भरा जाता है। इस ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं है। मिडिल स्कूल के आसपास गंदगी देखी जा सकती है। इतना ही नहीं शाला भवन की पुताई भी वर्ष 2018 से नहीं कराई गई है। वहीं संस्था में विषय विशेषज्ञों की भी कमी बनी हुई है। अतिथियों से अध्यापन कार्य कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.