जितेंद्र वाणी, नानपुर

शिवशक्ति धाम डासना जिला गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के शिष्य यति यतेंद्रानंद जी महाराज ने अपने गुरु के सबसे महत्वपूर्ण विश्व धर्म संसद के लिए सनातन धर्मियो को जागरूक करने व समर्थन जुटाने के लिये मध्य प्रदेश, गुजरात व राजस्थान में तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा उज्जैन से आरम्भ की। आज उनकी पदयात्रा उज्जैन से इन्दौर , ओमकारेश्वर , खंडवा, खरगोन, राजपुर, बड़वानी, कुक्षी होते हुए अलीराजपुर जिले के नानपुर पहुँची। जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया, यहां से कल ये यात्रा अलीराजपुर पहुंचेगी। नानपुर में यति सन्यासी ने प्रेस वार्ता को भी सम्बोधित किया। 

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यति यतेंद्रानंद जी महाराज ने बताया कि उनके गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी शिष्य स्वामी हरि गिरी जी,सनातन धर्म(जिसे हिन्दू धर्म भी कहा जाता है) की सबसे बडी संस्था श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के एक सन्यासी हैं। भारत में रहने वाले हिन्दू,सिक्ख,ईसाई,बौद्ध,पारसी तथा अन्य धार्मिक समूहों की जनसंख्या और जनसंख्या अनुपात लगातार घट रहा है। उन्होंने प्रेस वार्ता में यात्रा का उद्देश्य विस्तार से बताया।