सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी अभी शादीयो का सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में चोरो के भी हौसले बुलंद हो रहे है सभी घर वाले शादियों में चले जाते है तो मौका देखकर चोर भी अपना काम आसानी से कर देते है ऐसा ही एक वाक्य रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी के तराघाटी के अमरसिंह पिता कालू डामोर के वहाँ हुआ जब वह अपने मकान के छत पर सो रहै थे ओर चोरो ने इसका फायदा उठाकर घर का ताला तोड़कर घर मे घुस कर घर मे रखी लोहे के गल्ले को चोर उठा ले गए। जिसमे करीब 1 लाख रुपये नगद थे जिसे ले जाने में सफल हुए जब अमरसिंह ने सुबह उठकर देखा तो घर मे रखा लोहे का गल्ला नहीं था जिसको ढूंढते हुआ करीब 1 किलोमीटर दूर खेत में फेंका मिला जब उसे अमरसिंह ने उठाकर देखा तो उसमे से नगदी 1 लाख रुपये जो कि सोयाबीन एवं कपास बेच कर घर मे शादी के लिए रखे थे वह नहीं थे।ओर उसमे एक कीपैड मोबाइल जो कि करीब 2000 का था वह भी गायब था।इस पूरे घटना की रिपोर्ट झाबुआ थाने में की गई। Post navigation मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान करने की दिलाई शपथ भय मुक्त एवं निष्पक्ष मतदान हेतु झाबुआ पुलिस द्वारा “विश्वास पाती” एवं “सचेत पाती” पेंपलेट ग्रामीणों को दिए गए