खरडू बड़ी। रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी की हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा मतदात जागरूकता अभियान के तहत समस्त शिक्षकों एवं ग्रामीणों को मतदान को लेकर मतदान केंद्र के बाहर अधिक से अधिक मतदान एवं अपना मतदान सही व्यक्ति को देकर अपना अधिकार पूर्ण करने को लेकर एवं निर्वाचन शांतिपूर्ण की गरिमा को रखते हुए मतदान करवाये को लेकर ग्राम पंचायत के सचिव प्रकाश सोलंकी द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण में रामा के जनअभियान परिषद के विजू मावी, खरडू बड़ी के स्कूल प्राचार्य नीलम माँगरिया,गायत्री पाटीदार,मोना मावी, सुहाना शेख,एवं समस्त स्कूल के स्टॉफगण,आयुर्वेदिक चिकित्सा से डॉ. पार्वती रावत ,डॉ. बामनिया,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शायमलाल पंचाल, भवरसिंह भूरिया, राजू परमार, भूरा भाई डामोर, रतन वसुनिया, गोविंद आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Post navigation सेवानिवृत्ति पर समारोह पूर्वक दी विदाई, दोनों शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया चोरो ने सुने मकान का ताला तोड़कर लाखो रुपये नगदी एवं मोबाइल चुराए