झाबुआ डेस्क। कालीदेवी वन क्षेत्र के ग्राम बोचका क़े एक ग्रामीण पर कल सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया। उसे खरोच आई है। रेंजर पांडे ने बताया इनिश चेनसिंग वसुनिया निवासी बोचका सोच के लिए जा रहा था तभी झाड़ियां में छुपे तेंदुए ने उसे पर हमला कर दिया। वन विभाग को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। पहले इनिश का उपचार कराया इसके बाद तेंदुए की सर्चिंग शुरू की। रात मे जब तेंदुआ मुवमेंट कर रहा होगा तब सुबह होने पर किसी खेत मे छुप गया था। रेंजर पांडे ने बताया अभी फारेस्ट की टीम उस क्षेत्र मे तेंदुए की तलाश मे जुटी है। युवक का उपचार करा दिया है। Post navigation चौकी प्रभारी कनेश की पदोन्नति पर एसपी लगाया तीसरा स्टार, भोपाल एसटीएफ मुख्यालय पदस्थ किया दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रेक पर मिला पंचायत सचिव का शव; हादसा या आत्महत्या..?, जांच में जुटी पुलिस