झाबुआ डेस्क। झाबुआ जिले के काकनवानी पुलिस चौकी पर पदस्थ चौकी प्रभारी जगन्नाथ कनेश का प्रमोशन होने के बाद झाबुआ पुलिस अधीक्षक व एडिशन एसपी ने तीसरा स्टार लगाकर कनेश को पदोन्नत किया। जिन्हें भोपाल एसटीएफ मुख्यालय पर पदस्थ किया गया है। साथ ही काकनवानी पुलिस स्टाफ ने भी कनेश को बधाई। समारोह के साथ प्रमोशन के लिए शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।