थांदला। 22 जनवरी को 10 मुमुक्षुओं की जैन भागवती दीक्षा होगी। मध्यप्रदेश के नीमच वजले के कस्बे जावद में साधुमागी स्थानकवासी जैन सिंघ में आचार्य श्री रामलालजी महाराज सा के सान्निध्य में 10 दीक्षा होना है। इस दौर में दीक्षार्थी युवा- युवती जैन दिदक्षा ग्रहण कर जीवन भर पैदल चलने का संकल्प लेकर जीवो को अभयदान देंगे और अपनी इस आत्मा को शरीर से अलग मानते हुवे अपने आत्मकल्याण हेतु जीवन – मरण के इस चक्रव्यू से मुक्त होने के लिए संयम जीवन का पालन करेंगे। साधुमार्गीय संघ के आचार्य श्री रामलालजी महाराज साहब अपने 23 शिष्य के आचार्य काल में 380 से अधिक आत्माओ को दीक्षा प्रदान कर चुके हैं। यह जानकारी साधुमार्गीय जैन संघ के सदस्य दीपेश शाहजी थांदला ने दी। Post navigation महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया जिले के दौरे पर रहेगी, थांदला में चल रहे खेल महोत्सव में भी शामिल होगी अणु पब्लिक स्कूल के छात्र मुदित घोड़ावत और मिश्का श्रीश्रीमार का हुआ मैथ्स ओलंपियाड के लेवल टू में सिलेक्शन