थांदला। अणु पब्लिक स्कूल थांदला बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए नए नए प्लेटफार्म हमेशा देने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में विद्यालय द्वारा ओलंपियाड एक्जाम का आयोजन प्रतिवर्ष होता आ रहा है। यह स्कूल के लिए गर्व का विषय है की इस वर्ष विद्यालय के मुदित चिराग घोड़ावत कक्षा 4 और मिश्का मयंक श्रीश्रीमार कक्षा 3 का दूसरे लेवल के लिए सिलेक्शन हुआ है। इसी के साथ प्रथम लेवल में विद्यालय में प्रथम आने पर दोनो को गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा दिया जावेगा। संस्था के डायरेक्टर प्रदीप गादिया , हर्ष गादिया और प्रिंसिपल प्रमोद नायर एवम संध्या नायर द्वारा दोनो बच्चो और उनके परिवार जनों को बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *