चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले शासन के निर्देश पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत फिट इंडिया दौड का आयोजन किया गया | जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ.एस.एस.डोडवे के नेतृत्व में रासेयो वालंटियर्स व महाविद्यालयीन स्टाफ ने दौड लगायी | जिसके माध्यम से विद्यार्थीयों व नागरिकों को फीट, स्वस्थ रहने का संदेश दिया | इस अवसर पर प्रो. मानसिंह डोडवा, डाॅ. शुभम चौहान, डाॅ नवनीत सांकला, दिलीप गरवाल,संदीप , बामनिया, विजय कुमार अलावे, निलेश परमार, डाॅ. वीरसिंह बरडे़, रोशनी भंवर आदि उपस्थित रहें |आभार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कमलेश गणावा ने माना | Post navigation आपसी समझौता होने के बाद दिए गए रुपए मारपीट कर फिर ले गए, चार पर केस जंगल में मिला नाबालिग और युवक का शव, पुलिस मौके पर पहुंची