भूपेंद्र नायक, पिटोल प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पिटोल के स्थानीय बस स्टैंड स्थित भगवान वीर तेजाजी महाराज मन्दिर पर तेजा दशमी के अवसर पर तेजाजी महाराज की धर्म ध्वजाओ के साथ एवं गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बस स्टैंड तेजाजी महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर संपूर्ण नगर में पिटोल नगर में भ्रमण कर वापस बस स्टैंड पहुंचा तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में पहुंचा। मंदिर के पहुंचने के बाद भगवान तेजाजी की आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया। इस जुलूस में पिटोल सहित आसपास के ग्रामीणों की भारी संख्या में शामिल हुए। जैसा कि मान्यता है जो लोग साल भर कुत्ता व सर्प काटने पर या अन्य बीमारी भी घातक बीमारियों में तेजाजी के नाम का लेकर मन्नत का धागा अपने घर (तांती) बांधते हैं उसे को तोड़ने के लिए मन्नत मुक्त होने के लिए आज भी दिन भर पूजा पंडल पूजा अर्चना कर स्थानीय पंडा द्वारा तांती तोड़ी जाती है आज तेजाजी मंदिर पर दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। Post navigation कंट्रोल रूम में हुई डीजे संचालकों की में टीआई ने दी समझाइश भड़काऊ गाने नहीं बजाएं डीजे संचालक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितंबर को उमराली में सभा का संबोधित करेंगे