आलीराजपुर। आज दिनांक 23.09.23 को पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में थाना प्रभारी कोतवाली एसआर तरोले द्वारा डीजे संचालकों की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें थाना क्षेत्र के डीजे संचालक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी द्वारा डीजे संचालकों को आगामी त्योहारों पर जुलूस के दौरान या अन्य कार्यक्रमों में ऐसे गाने नहीं बजाना है जो किसी भी वर्ग विशेष को आहत हो, विवादित हो, भड़काऊ हो । चुनाव के दौरान जिस किसी का डीजे प्रचार प्रसार हेतु बुकिंग किया जाता है तो चुनाव आयोग से अनुमति प्राप्त कर ही डीजे बजाए एवं अनुमति की मूल प्रति डीजे वाहन पर चस्पा कर रखने की समझाइए दी गई। किसी कार्यक्रम में जाते-आते समय सिविल लाइन/कस्बे के मुख्य मार्ग से डीजे निकल रहा है तो उसका वॉल्यूम कम रखें या बंद कर निकालने की भी समझाइश दी गई। Post navigation भारत के आदिवासियों की अंतिम पीढ़ी द्वारा अन्तिम पीढ़ी को बचाने के लिए अंतिम लड़ाई लड़ी जा रही है- सतीश पेंदाम वीर तेजाजी महाराज का जुलूस निकाला, महाआरती की गई