झाबुआ। कांग्रेस ने मंगलवार को झाबुआ और राणापुर विकासखंड की सात ग्राम पंचायतों को पेयजल टैंकर का वितरण किया। युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने विधायक कांतिलाल भूरिया की ओर से टैंकर बांटे। इन टैंकरों की कीमत करीब 12 लाख रुपए है। विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राणापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत टिकड़ी बोडिया, खडकुई, कंजावानी, धामनी चमना, झाबुआ विकासखंड के ग्राम ढेबर, गोपालपुरा सदला और परवट ग्राम पंचायत को पेयजल हेतु टैंकर का वितरण किया गया। इस दौरान इन ग्राम पंचायतों से आए सरपंचों ने विधायक कांतिलाल भूरिया और डॉ. विक्रांत भूरिया का स्वागत किया। Post navigation पेटलावद में फिर सामने आया दुष्कर्म का बड़ा मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर शारदा विद्या मंदिर में मनाई गई ध्यानचंद जयंती