नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी ध्यानचंद जी भारतीय फिल्ड हॉकी के कप्तान और तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडी रहे है। विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में उनकी गिनती होती है। ऐसे महान खिलाडी की जयंती पर उनकी स्मृति में शारदा विद्या मंदिर में खेल दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत हाउस के आधार पर बास्केटबाल वालीबाल हैंडबॉल कबड्डी आदि कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतियोगिता खेल प्रशिक्षक यशपाल सिंह ठाकुर एवं बसंती कन्नौजे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। शारदा समूह के संचालक ओम शर्मा, किरण शर्मा प्राचार्य दीपशिखा तिवारी, अंबिका टवली एवं उप प्राचार्य मकरंद आचार्य ने अलग-अलग खेलों में खिलाडियों का परिचय लिया एवं उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। Post navigation विधायक ने सात ग्राम पंचायतों को बांटे टैंकर, सरपंचाें ने भूरिया का स्वागत किया शारदा विद्या मंदिर की नई पहल – ‘अपने-अपने गणेश जी’