नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk बुधवार गुरुवार दरमियानी रात में शहर के सुखदेव विहार कॉलोनी में डॉ राजीव परमार के घर को कुछ चोरों ने निशाना बनाया, घर के मुख्य द्वार के दो दरवाजों के नकूचो को काट चोरों ने घर में प्रवेश किया एवं घर में रखी अलमारी एवं सभी कमरों में रखे सामान को अस्त व्यस्त कर दिया, डॉ परमार विगत 6 से 7 दिनों से अपने क्लिनिक के समीप ही निवास कर रहे थे, आज श्री परमार के पड़ोसी द्वारा जब परमार के घर के दरवाजे खुले देखे गए और सूचना दी गई तो चोरी का पता चला, घर में पत्थर एवं टूटे हुए ताले घर से कुछ दूरी पर बरामद हुए, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बड़ा सवाल – लगातार हो रही आपराधिक गतिविधियों,चोरी – अवैध नशे के बेखौफ कारोबार चलने के बावजूद सख्ती नही होना पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े कर रहा है, उम्मीद है भांजगाड़ियो से बाहर आकर पुलिस अपना असल कार्य आम नागरिकों में पुलिस का विश्वास/ अपराधियों में खोफ एवं शांतिपूर्ण वातावरण निर्मित करने में अपना कौशल दिखाएगी, बाकी जो है सो है.. प्रजा को राजा की हां में हां मिलाना मजबूरी ही है। Post navigation 3 दिन पहले हुई थी लूट; बदमाश आया पुलिस गिरफ्त में ‘संवर्धिनी चिंतन भारतीय स्त्री का’ चिंतन शिविर का आयोजन 20 अगस्त को