झाबुआ लाइव ,डेस्क

भारत में स्त्री की भूमिका सर्वोपरि मानी गई है। भारत में समाज जीवन की सभी चुनौतियों का समाधान स्त्री के समक्ष उपलब्ध है, इसी सोच को आधार मान कर संवर्धिनी चिंतन भारतीय स्त्री का जैसे चिंतन शिविर का  आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए विभाग सह संयोजक किरण शर्मा ने कहा कि समय के साथ समाज जीवन की देश के समक्ष आने वाली चुनौतियाँ बदलती रहती है और इसके समाधान आज के परिप्रेक्ष्य में ढूँढने के लिये भारत की नारी शक्ति को समय-समय पर चिंतन करना आवश्यक है।

भारतीय स्त्री का इस प्रकार का चिन्तन ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। कार्यक्रम आयोजन टोली की प्रमुख अर्चना सिसोदिया व सारिका निरंजनी ने बताया कि इसी उद्देश्य को लेकर झाबुआ ज़िले की मातृशक्ति आगामी 20 अगस्त 2023 को स्थानीय केशव इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ पर एकत्रित हो रही है। इस कार्यक्रम की आयोजन टोली में झाबुआ कि मिताली सरोलकार, शैलू बाबेल, अंबिका टवली, अपेक्षा उपाध्याय, प्रवीणा माथुर, वंदना नायर, अंजू शर्मा, वंदना जोशी  आदि  लता देवल  कंचन चौहान ऋतु सोडानी आयोजन  की तैयारी में जुटे  हैं।आयोजन में जिले भर से मात्र शक्ति सम्मिलित होगी ।इस हेतु प्रभारी तय किये गए है।मेघनगर ,चन्दन बाला शर्मा,पारा कीर्ति गोड़, राणापुर सुनीता अजनार ,थांदला से विजया शर्मा कल्लू निनामा रम्भापुर,गीता खतेडिया पिटोल ,हरसिद्धि पीपाड़ा कालीदेवी को प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *