जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर ग्राम पंचायत एक बार फिर चर्चा में है। लाखो रुपए से बनाई जा रही अंडर ग्राउंड नालियों का भूमि पूजन आज सरपंच सकरी समरथ सिंह मोर्य ने किया। यह आयोजन सोशल मीडिया पर भी सुर्खिया बंटोर रहा है। गिने चुने एक दो पंचों की उपस्थिति में हुए भूमि पूजन की पोस्ट सोशल मीडिया पर नजर आ रही है। ग्राम के कई पंचों ने बताया कि नानपुर ग्राम पंचायत में बगैर ठहराव प्रस्ताव व पंचों की बगैर अनुमति से सचिव के द्वारा मनमानी तरीके से प्रस्ताव पास कर निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखो रुपये के बिल भी कमीशन लेकर निकाले जा रहे है। ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के द्वारा चुने गए पंचों की अनदेखी की जा रही है व निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया जा रहा है। यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विषय पर ग्राम पंचायत सचिव कालू राठौर से बात करनी चाही तो उनका फोन स्विच मिला। Post navigation सेवानिवृत्त अध्यापक रतनलाल गणपतसा वाणी का निधन कंटेनर ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मारी, एक की मौत