जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत कल रात में कंटेनर क्रमांक rj 09 gc 3672 और बाइक क्रमांक mp 69 mc 3957 सवार की टक्कर में चार युवकों की दबने से तीन गंभीर घायल हो गए। जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर पुलिस थाने के सामने तेज गति से आ रहे 20 टायर के कंटेनर ने खंडवा बड़ौदा रोड पर पुलिस थाने के सामने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। चार युवक पेट्रोल भरने के लिए जा रहे थे तभी हादसा हुआ। इस मार्ग ट्रैफिक व्यवस्था से आम जन परेशान है। दुर्घटना के बाद तीन युवकों में से दो युवकों को गुजरात के बड़ौदा रेफर किया गया है। जिसमें विकास पिता तेरसिह की मौत हो गई। प्रताप पिता दुलेसिंह की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सचिन पिता मन्तर, भारत पिता रतन सिह कंटेनर में दबने से उन्हें निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जेसीबी व पोकलेन से कंटेनर को हटाए जाने तक तीन युवक दबे रहे। ट्राफिक भी जाम हो रहा। वही बिजली के पोल टूटने से बिजली भी बंद की गई थी। ग्रामीणों व पुलिस जवानों की मदद से घायलों को जिला मुख्यालय पहुचाया गया। घटनास्थल पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। सभी चारो युवक मोडासा के एक ही परिवार के बताये जा रहे है। कंटेनर की टक्कर लगने से बिजली का पोल टूट गया था। अचानक पोल टूटने से आसपास रहने वाले कई लोगों के घरों के बिजली उपकरण भी खराब हो गए। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने कोई नहीं था दुर्घटना के बाद घायलों का उपचार करने के लिए नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में कोई नहीं था। इसलिए घायलों को जिला मुख्यालय ले जाना पड़ा। Post navigation अंडर ग्राउंड नालियों का भूमिपूजन बना चर्चा का विषय, गिने चुने पंचों की मौजूदगी में हो गया भूमिपूजन हादसे के चार दिन बाद भी घटना स्थल से नहीं हटा कंटेनर