सरपंच पति की गला काटकर निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र आम्बी में आपसी रंजिश के कारण ग्राम पंचायत आम्बी की महिला सरपंच के पति रतन सिंह पिता भंगड़ा बामनिया भील (45) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर देने का सनसनी खेज समाचार है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल द्वारा प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही है। मृतक का अंतिम संस्कार पुलिस निगरानी में कराया गया गांव में तनाव पूर्ण माहौल होने से पुलिस की सतत निगरानी जारी है।

आम्बुआ पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि थाना आम्बुआ पर 19/10/22 को आम्बी निवासी रेशम पति रतनसिंह बामनिया भील ने सूचना दी कि दिनांक 19/10/22 की शाम 6 बजे के लगभग उनके पति रतनसिंह पिता भंगड़ा भील (45) की कुछ लोगों ने फालिया मार कर हत्या कर दी। उसने अपने बयान में नामजद आरोपी सुनील पिता राधेसिंह मेहड़ा भील निवासी आम्बी तथा छगन पिता कुवरसिंह बंडूडिया भील निवासी छोटी सर्दी के नाम का उल्लेख किया है।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कुछ माह पूर्व 2021 उपचुनाव के समय मृतक रतनसिंह के घर पर सहकारी संस्था के सेल्समैन जबलसिंह चौहान की हत्या हो गई थी। जिसमें रतनसिंह आदि ने राधेसिंह तथा उसका लड़का विशाल तथा राधेसिंह का भाई निहालसिंह पर हत्या का आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया था। जिसमें राधेसिंह अभी भी जेल में है जिसकी रंजिश के कारण रतनसिंह की हत्या की गई। स्मरण रहे कि मृतक की तीन पत्नियां है जिसमें से सुमी बामनिया ग्राम सरपंच है। सूचना पर आम्बुआ थाने पर अ. क्र. 266/22 धारा 302/34 के तहत प्रकरण कायम कर थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल द्वारा विवेचना की जा रही है। मृतक का शव परीक्षण उपरांत पुलिस निगरानी में अंतिम संस्कार कराया गया। इस सनसनीखेज घटना से ग्राम में खोफ तथा आक्रोश छाया हुआ है। पुलिस घटना स्थल के आसपास की सतत निगरानी रखे हुए हैं। घटना के बाद आरोपी फरार थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.