मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ ग्राम पंचायत क्षेत्र आम्बुआ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 1.50 हजार (डेढ़ लाख) की लागत से निर्मित आवास के हितग्राहियों को ग्रह प्रवेश कराया गया। आम्बुआ में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही चांद मोहम्मद मकरानी तथा गुल मोहम्मद एवं सहाबुद्दीन मकरानी के नवनिर्मित आवास में ग्राम पंचायत के सरपंच रमेश रावत द्वारा विधिपूर्वक गृह प्रवेश कराया गया। नवीन आवास मिलने से हितग्राहियों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि तथा कांग्रेस कार्यकर्ता अमान पठान, ग्राम पंचायत कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष हासिम अली बोहरा, मुफजल हुसैन बोहरा आदि उपस्थित रहे। Post navigation सरपंच पति की गला काटकर निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार संकट मोचन दरबार में अन्नकूट छप्पन भोग लगाया