जीवन लाल राठोड, सारंगी
करवा चौथ व्रत आज बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल रही। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के साथ ही साड़ियों की भी जमकर खरीदारी की। पूजा के लिए करवा की भी खरीदारी की महिलाओं में पर्व को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। फुटपाथ पर दीप पर्व को लेकर करवा से लेकर छलनी को सजा कर बेचा जा रहा है। महिलाओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व होता है। प्राचीन मान्यताओं के चलते करवा चौथ का यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता प्राचीन मान्यताओं के चलते करवा चौथ का यह पर्व महिलाओं के लिए अहम है।
