जीवन राठौर, सारंगी एक स्कूल बस ने निजी यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे ग्राम बाचीखेड़ा फाटक पर हुई। जानकारी के अनुसार पेटलावद की कल्पतरू स्कूल की बस सारंगी से बच्चों को लेकर जा रही थी l, तभी रास्ते में बाचीखेडा फाटक पर खड़ी एक निजी यात्री बस में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में 4 से 5 बच्चों को चोट आई है। बताया जा रहा है स्कूल बस का चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़ी बस में भरा गया। गनीमत रही की ज्यादा बड़ा हादसा नहीं हुआ वरना घायल बच्चों की संख्या अधिक हो सकती थी। Post navigation उत्साह पूर्वक मनेगा करवा चौथ का पर्व, जमकर चला खरीदी का दौर पुलिस ने इस गांव में दबिश देकर पकड़े गांजे के पौधे