नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Live थांदला थाने में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक अमित बघेल का एक वीडियो कल से सोशल मीडिया पर वायरल था, जिसमें वे कुछ ग्रामीणों से थांदला थाना परिसर के बाहर गाली गलौज एवं अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे थे, वीडियो किस दिनांक का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद आज झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक अमित बघेल को लाइन अटैच कर दिया गया है। एसपी अगम जैन इस संबंध में झाबुआ लाइव से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा है कि ASI बघेल को लाइन अटैच करना एक सामान्य प्रक्रिया है, हालांकि श्री जैन के संज्ञान में भी सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो आया है, वीडियो शायद पुराना है एवं इसकी जांच की जा रही है। Post navigation झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष – उपाध्यक्ष को लेकर जारी है खींचतान, इन प्रमुख नामों में है मुकाबला… जिले की इन 3 बेटियों का हुआ राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन