झाबुआ। त्रिवेणी अंबे माता मंदिर झाबुआ में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर आयोजित होने वाले नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवरात्रि आयोजन से संबंधित पत्र का विमोचन आमंत्रित अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश दुबे,भाजपा नेता कल्याण डामोर वार्ड पार्षद रेखा शर्मा, समाज सेवी अजय रामावत ,राजू भाई बाली,युवाओं के आदर्श उदय बिलवाल एवं पंडित मोहित पुरोहित द्वारा किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई एवं नव दिवसीय आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो इसकी अग्रिम शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से सम्मान किया गया। इसके पश्चात त्रिवेणी अंबे माता जी की विधि-विधानपूर्वक आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य अश्विन शर्मा ने किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को मंदिर के नवरात्रि महोत्सव की 38 वर्षों की यात्रा से अवगत कराया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र पंवार ने नौ दिवसीय नवरात्रि कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

पत्र विमोचन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर मंदिर के पुजारी विजय शर्मा आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन माता जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।अंत में आभार प्रदर्शन समिति के नरेंद्र सांवरिया ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *