चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा ,चंद्रशेखर अज़ादनगर में 3 दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ 11/10/22 को किया गया। युवा उत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस एस डोडवे ने अध्यक्षीय भाषण से की। डॉ डोडवे ने बताया कि युवा उत्सव विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,एवं साथ ही विद्यार्थियों को युवाउत्सव की विभिन्न विधाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। युवाउत्सव के प्रथम दिन महाविद्यालय में पोस्टर निर्माण, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता व क्लेमॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर कलाकृतियों का निर्माण किया गया। युवाउत्सव कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेशम बघेल द्वारा युवा उत्सव के अंतर्गत आगामी दिवस में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी एवं विभिन्न निर्णायक एवं आयोजन समिति का गठन किया गया। Post navigation नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर का प्रथम सम्मेलन और अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव 18 अक्टूबर को नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर के लिए भाजपा ने तय किए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम