नानपुर। स्थानीय हिंदू समाज ने थाना प्रभारी के नाम आवेदन दिया। जिसमें नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई। आवेदन में बताया 1 अक्टूबर को एक नाबालिग के साथ गलत व्यवहार के चलते थाने में एफआईआर की गई थी। मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर हिंदू समाज में आक्रोश है। उन्होंने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। अगर इस अवधि में आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है तो 12 अक्टूबर को नानपुर का हिंदू समाज नानपुर बंद रखेगा। साथ ही गांधी चौराहे पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी। Post navigation लकड़बग्घे का शव लेने नहीं पहुंचे वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, शिकारी उसके पैर काट ले गए नानपुर में विशाल पथ संचलन आज