नानपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नानपुर द्वारा प्रति वर्षानुसार दशहरे पर्व पर विशाल पथ संचलन का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नानपुर द्वारा आज दिनाक 13/10/2022 वार गुरुवार को विशाल पथ संचलन का आयोजन माली जी की बाड़ी से 4:00 बजे किया जाना है। पथ संचलन को लेकर ग्राम में भी काफी उत्साह है। ग्राम के प्रत्येक मोहल्ले को स्वागत द्वार लगाकर सजाया गया है एवं प्रत्येक घरों में रंगोली बनाकर स्वयं सेवको का स्वागत किया जावेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नानपुर के सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की पथ संचलन में विभाग एवं जिले के अधिकारियों की उपस्थिति भी रहेगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नानपुर द्वारा ग्राम के सभी वरिष्ठ जन युवा जन बाल स्वयं सेवको से अनुरोध किया गया की पथ संचलन में अपनी अपनी सहभागिता प्रदान कर सहयोग देने की आशा है। Post navigation एफआईआर होने के बाद भी छेड़छाड़ का फरार आरोपी अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार हमें अजय शक्ति का संचयन करना है : हरिओम शर्मा